---Advertisement---

Goa news | छाया पुसेकर बनीं अ.भा.म.सा.प. की गोवा प्रदेशाध्यक्ष, मराठी साहित्य को मिलेगी नई दिशा

On: Saturday, July 19, 2025 3:41 PM
---Advertisement---

गोवा | १९ जुलाई | प्रतिनिधी

(Goa news) प्रसिद्ध मराठी लेखिका छाया पुसेकर को अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद की गोवा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद गोरे ने हाल ही में उन्हें नियुक्तीपत्र सौंपा।

(Goa news) छाया पुसेंकर की कई साहित्यिक कृतियाँ जैसे मानूस, अनुभूती, मेहंदीच्या नक्षी, हवाय मज श्वास मोकळा और स्मृतीगंध मराठी साहित्य जगत में चर्चित रही हैं। उन्हें साहित्य के क्षेत्र में कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने गोवा में कुछ समय तक कार्य किया है।

(Goa news) नव-नियुक्त अध्यक्ष के रूप में छाया पुसेंकर ने कहा की, मैं गोवा राज्य में मराठी साहित्य के प्रचार-प्रसार और नवाचारी कार्यक्रमों के ज़रिए साहित्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करूंगी। उनका यह चयन गोवा में मराठी भाषा और संस्कृति के संवर्धन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment