---Advertisement---

Mumbai news | भारतीय महिला फेडरेशन की खार रोड शाखा में महिलाओं के मुद्दों पर बैठक संपन्न

On: Thursday, July 24, 2025 5:46 AM
---Advertisement---

मुंबई | २४ जुलाई | प्रतिनिधि

(Mumbai news) राष्ट्रीय स्तर की संगठन ‘भारतीय महिला फेडरेशन’ (NFIW) की खार रोड शाखा में रविवार, १३ जुलाई को महिलाओं के विविध मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं के अधिकार, सरकारी योजनाएं तथा सामूहिक संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई।

Mumbai news

(Mumbai news) डॉ. अनुराधा रेड्डी ने फेडरेशन की स्थापना, उद्देश्य, तथा महिलाओं के लिए संगठन क्यों और कैसे बनाना चाहिए, इस पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अच्छा राशन कैसे पहचाना जाए, राशन लेते समय अपने हक का अनाज कैसे प्राप्त करें, दुकानदारों की धांधली को कैसे समझें, और संगठन के माध्यम से अपने अधिकार कैसे हासिल किए जा सकते हैं।

इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण योजना, संजय गांधी निराधार योजना और इंदिरा गांधी पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

भारतीय महिला फेडरेशन की खार रोड शाखा में महिलाओं के मुद्दों पर बैठक संपन्न
इस बैठक में लगभग २५ से ३० महिलाएं शामिल हुईं। अश्विनी सुर्वे, सरिता पाटील और श्रीमान गोलतकर ने बैठक को सफल बनाने में सहयोग किया। सायली कांबळे ने अतिथियों का परिचय कराया और दीपाली गोलतकर ने आभार प्रकट किया। अगली बैठक शीघ्र ही आयोजित कर समाज के हित में सतत कार्य करने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढो : World news | नेपाली दूतावास का आश्वासन; प्रवासी श्रमिकों के लिए जागरूकता अभियान; भारत-नेपाल मैत्री को मजबूती देने हेतु संवाद कार्यक्रम

Womens Power: वनिता विश्व – डॉ. सुलभा जंजिरे पवार; कर्तृत्ववान महिलांची कहाणी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment